सितंबर 1996 में काबुल में सोवियत सेना पर विजय के बाद तालिबान ने काबुल में पर्चे बंटवाए। जो सन्देश पर्चे में लिखा था थी, वही सन्देश रेडियो और सड़कों पर आहिस्ता दौड़ते टोयोटा ट्रकों के ऊपर बंधे लाउडस्पीकर से भी सुनाई दे रहा था। गौर से पढ़िए इन संदेशों को। इन्ही को दुनिया तालिबानी आदेश के नाम से जानती है -
महिलाएं (ख़वातीन) ध्यान दें-
क्या अफगानिस्तान के बारे में और अधिक जानने की इच्छा है? यदि हाँ तो कॉमेंट बॉक्स में 'YES' लिखें। अफगानिस्तान के बारे में आपको रोचक जानकारियों से अवगत कराया जायेगा।
( ध्यान से पढ़िएगा )
हमारा वतन अब इस्लामिक अफगान अमीरात के नाम से जाना जाएगा। ये वे नियम हैं जिन्हें हम लागू करेंगे और आप लोग उसका पालन करेंगे-- सभी नागरिकों को दिन में पांच बार नमाज़ अदा करना होगा। अगर नमाज़ के वक्त आप कोई और काम करते पकडे जाते हैं तो आपकी पिटाई होनी तय है।
- सभी मर्दों को अपनी दाढ़ी बढ़ानी होगी। दाढ़ी की सही नाप ठुड्डी से एक बंधी मुट्ठी के बराबर माना जाएगा। अगर ऐसा नहीं करोगे तो पीटे जाओगे।
- सभी लड़के पगड़ी बांधेंगे। एक से लेकर छठवीं जमात तक के बच्चे काली पगड़ी बांधेंगे। इससे ऊपर जमात में पढ़ने वाले लड़के सफ़ेद पगड़ी बांधेंगे। लड़कों को इस्लामिक कपडे पहनने होंगे। कुर्ते के बटन हमेशा बंद रहना चाहिए।
- आज से संगीत प्रतिबंधित किया जाता है।
- नृत्य भी प्रतिबंधित किया जाता है।
- ताश खेलना, शतरंज खेलना, जुआ खेलना और पतंग उड़ाना भी मना है।
- किताबें लिखना, फिल्म देखना और चित्रकारी करना भी प्रतिबंधित है।
- अगर तोता या कोई अन्य पक्षी पालोगे, तो पीटे जाओगे। जिस पक्षी को पालोगे उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
- अगर चोरी करोगे तो कलाई सहित हाथ काट लिए जायेंगे। अगर दोबारा चोरी करोगे तो पैर भी काट डाले जायेंगे।
- अगर तुम मुस्लिम नही हो तो तुम ऐसी किसी भी जगह पूजा नहीं कर सकते जहाँ तुम्हे कोई मसलमान देख सकता हो। अगर ऐसा हुआ तो जेल की हवा खाओगे। पिटाई होगी सो अलग से। अगर तुम किसी मुस्लिम को अपने धर्म में परिवर्तित करते हुए पकडे जाओगे तो फांसी पर चढ़ा दिया जायेगा।
![]() |
| महिलाओं का उद्धार करता एक तालिब |
महिलाएं (ख़वातीन) ध्यान दें-
- तुम लोग हमेशा अपने घर के अंदर रहोगी। महिलाओं का सड़कों पर निरुद्देश्य घूमना कतई सही नही है। अगर तुम बाहर जाती हो तो तुम्हारे साथ कोई महरम (पुरुष संबंधी) होना चाहिए। अगर तुम सड़कों पर अकेली घुमते मिली तो पीटकर घर भेज जायेगा।
- किसी भी हालात में तुम अपना चेहरा नहीं दिखाओगी। तुम जब घर से भी बहार निकलोगी तो तुम्हे बुर्का पहनना होगा। अगर ऐसा नहीं करोगी तो पिटाई होगी।
- कॉस्मेटिक का प्रयोग प्रतिबंधित है।
- आभूषण पहनना भी मना है।
- महिलाएं भड़कीले और चमकीले कपडे नही पहनेंगी।
- तुम तब तक नही बोलोगी जब तक कि बोलने के लिए कहा न जाए।
- कुछ भी हो जाए तुम कभी भी मर्दों से आँख नहीं मिलाओगी।
- सार्वजनिक जगहों पर तुम्हारा हंसना सख्त मना है। अगर ऐसा करोगी तो पीटी जाओगी।
- नाखून में नेल पॉलिश नहीं लगाना है। अगर किसी के नाखून में नेल पॉलिश लगा मिला तो वह अपनी अंगुली से हाथ धो बैठेगा।
- लड़कियां का स्कूल जाना मना है। लड़कियों के सारे स्कूल जल्द ही बंद कर दिए जायेंगे।
- महिलाएओं का घर से बाहर काम करना मना है।
- अगर व्यभिचार या छिनालपन (Adultery)करती पकड़ी गयी तो पत्थर मार-मार के मौत के घात उतार दिया जायेगा।
क्या अफगानिस्तान के बारे में और अधिक जानने की इच्छा है? यदि हाँ तो कॉमेंट बॉक्स में 'YES' लिखें। अफगानिस्तान के बारे में आपको रोचक जानकारियों से अवगत कराया जायेगा।
